मुरैना नगर: धुर्व यादव हत्याकांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित, SP के प्रतिवेदन पर कलेक्टर का फैसला
मुरैना एसपी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने तीन शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह लाइसेंस आज निलंबित किए गए हैं। जिन लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें हाल ही में सिलायथा गांव में धुर्व यादव की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी राकेश शर्मा और रामसेवक शर्मा के नाम शामिल है। इसके अलावा कालीचरन राठौर इमलिया गाँव निवासी का शस्त्र लाईसेंस निलंबित किया है।