मुरैना नगर: पांच सूत्री मांगों को लेकर दिल्ली जा रही समस्या समाधान पदयात्रा मुरैना पहुंची, स्वागत के बाद धौलपुर के लिए रवाना हुई
ग्वालियर चम्बल अंचल की मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु " समस्या समाधान पद यात्रा" एमपी उत्तर प्रदेश बॉर्डर चंबल पुल से 27 फरवरी को आरंभ हुई।आठ दिन में यह पदयात्रा 160 किमी से ज्यादा का सफर करने के बाद फूफ,भिंड,गोहद,मालनपुर,बानमोर होते हुए आज मुरैना पहुंची।31 मार्च को यह पदयात्रा दिल्ली में केंद्रीय राजमार्ग मंत्री के आवास पर पहुंचेगी ओर ज्ञापन सौंपा जायेगा।