Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
image
image
image
image
image

पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ प्रथम दिन 92 हजार के लगभग बच्चों को पिलाई गई पोलियों की दवा ------ #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ जिला अस्पताल में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया द्वारा बच्चों को पोलियों की दवा पिलाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. सिकरवार, सांसद प्रतिनिधि श्री सुजीत गर्ग, आरएमओ डॉ गजेंद्र सिंह धाकड़, डीआइओ डॉ.मुकेश मीणा, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी श्री आरबी शाक्य, डीसीएम श्री अमित श्रीवास, श्री योगेश यादव, श्री प्रवीण शाक्य, श्री उमेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। जिला अस्पताल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों श्रियां, तमन्ना, काव्या, अनमोल, पूर्ति आदि को पोलियो प्रतिरक्षी दवा पिलाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। बडौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केेन्द्र में आयोजित खण्ड स्तरीय कार्यक्रम के दौरान नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती भरोसी बाई सुमन द्वारा बच्चों को दवा पिलाई गई। इस दौरान भाजपा कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री श्री हकीम कुशवाहा, बीएमओ डॉ राघवेन्द्र भदौरिया आदि उपस्थित रहें। इसी प्रकार कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीएमओ डॉ सौरभ कुशवाह द्वारा बच्चों को दवा पिलाकर विकासखण्ड स्तर पर अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि पल्स पोलियों अभियान के तहत जिले में शून्य से 5 वर्ष तक के 1 लाख 34 हजार 515 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, अभियान के प्रथम दिन लगभग 92 हजार 500 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि बच्चों को दवा पिलाने के लिए 682 बूथ बनाये गये है, अभियान के प्रथम दिन बूथ पर दवा पिलाई गई। इसके उपरांत अगले दो दिवस पोलियों की दवा पिलाने के लिए गठित की गई टीम शेष बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलायेगी। पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में कुल 901 दल गठित किये गये है, जिनमें 682 बूथ स्तर की टीम के साथ ही, 34 ट्रांजिस्ट टीम बनाई गई है जो तीनो दिन पब्लिक प्लेस जैसे बस स्टेंड, रेल्वे स्टेशन आदि पर दवा पिलाएगी, 10 मोबाइल टीम बनाई गई जो ईंट भट्टे, भवन निर्माण साइड तथा 175 सी टाइप टीम बनाई गई है, जो पहले दिन से ही मजरे टोले यानी छोटे छोटे बस्तियों में जाकर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगी, इस प्रकार कुल 901 दल में 1802 कर्मचारी कार्य कर रहें है, दलों के कार्य के सुपरविजन के लिए 107 सुपरवाईजर नियुक्त है। लगभग 92 हजार 500 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पहले दिन बूथ डे पर लगभग 92 हजार 500 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी श्री आरबी शाक्य ने बताया कि अभियान के पहले दिन लगभग 92 हजार 500 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। शेष लक्षित बच्चों को अभियान के दूसरे एवं तीसरे दिन घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

MORE NEWS

एमपी टूरिज्म के उपयंत्री ने किया भौतिक निरीक्षण
 ------
श्योपुर जिले में पर्यटन की गतिविधियों को बढाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन श्योपुर द्वारा की गई पहल पर आज मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के उपयंत्री श्री राहुल शर्मा एवं उनकी चार सदस्यीय टीम द्वारा इकलौद में कुंवारी नदी पर वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए भौतिक निरीक्षण किया गया। 

अपर कलेक्टर एवं नोडल पुरातत्व पर्यटन परिषद श्री रूपेश उपाध्याय ने बताया कि पर्यटन बोर्ड की टीम द्वारा गत 4 जून को किये गये निरीक्षण के क्रम में आज उपयंत्री श्री शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा कुंवारी नदी में वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए नाप जोख की गई तथा भौतिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री रामचरणदासजी, श्री बीनू पण्डित, श्री ब्रजभूषण पाराशर, श्री फेरन कुशवाह, श्री संतोष कुशवाह, श्री मुकेश धाकड़ एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि पर्यटन बोर्ड की टीम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गत 4 जून को विजयपुर किले का अवलोकन किया गया था, जिसमें 8 हजार वर्ग मीटर भूमि हेरीटेज होटल की संभावना के लिए उपलब्ध कराई गई। इसके उपरांत श्री गोपालदास बाबा समाधी स्थल के समीप कुंवारी नदी पर 3 से 4 किलोमीटर लम्बाई में 15 से 20 फीट गहराई का पानी उपलब्ध पाया गया था, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया था कि इस स्थान पर हमेशा पानी का भराव रहता है तथा यह कभी नही सूखता है। इस स्थल के आसपास वृक्षो का घनत्व अधिक होने तथा बडी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की आवाजाही होने से यह स्थान बर्ड वाचिंग तथा बोटिंग के लिए एक आदर्श स्थल के रूप में पाया गया था। इसी क्रम में पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों के निर्देश पर आज उपयंत्री श्री शर्मा अपनी टीम के साथ भौतिक निरीक्षण के लिए चयनित स्थान पर पहुंचे और कुंवारी नदी में बोटिंग के लिए नापतौल करते हुए भौतिक निरीक्षण किया गया। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur 
#श्योपुर

एमपी टूरिज्म के उपयंत्री ने किया भौतिक निरीक्षण ------ श्योपुर जिले में पर्यटन की गतिविधियों को बढाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन श्योपुर द्वारा की गई पहल पर आज मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के उपयंत्री श्री राहुल शर्मा एवं उनकी चार सदस्यीय टीम द्वारा इकलौद में कुंवारी नदी पर वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए भौतिक निरीक्षण किया गया। अपर कलेक्टर एवं नोडल पुरातत्व पर्यटन परिषद श्री रूपेश उपाध्याय ने बताया कि पर्यटन बोर्ड की टीम द्वारा गत 4 जून को किये गये निरीक्षण के क्रम में आज उपयंत्री श्री शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा कुंवारी नदी में वाटर स्पोर्टस गतिविधियों के लिए नाप जोख की गई तथा भौतिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्री रामचरणदासजी, श्री बीनू पण्डित, श्री ब्रजभूषण पाराशर, श्री फेरन कुशवाह, श्री संतोष कुशवाह, श्री मुकेश धाकड़ एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि पर्यटन बोर्ड की टीम एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गत 4 जून को विजयपुर किले का अवलोकन किया गया था, जिसमें 8 हजार वर्ग मीटर भूमि हेरीटेज होटल की संभावना के लिए उपलब्ध कराई गई। इसके उपरांत श्री गोपालदास बाबा समाधी स्थल के समीप कुंवारी नदी पर 3 से 4 किलोमीटर लम्बाई में 15 से 20 फीट गहराई का पानी उपलब्ध पाया गया था, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया था कि इस स्थान पर हमेशा पानी का भराव रहता है तथा यह कभी नही सूखता है। इस स्थल के आसपास वृक्षो का घनत्व अधिक होने तथा बडी संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की आवाजाही होने से यह स्थान बर्ड वाचिंग तथा बोटिंग के लिए एक आदर्श स्थल के रूप में पाया गया था। इसी क्रम में पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों के निर्देश पर आज उपयंत्री श्री शर्मा अपनी टीम के साथ भौतिक निरीक्षण के लिए चयनित स्थान पर पहुंचे और कुंवारी नदी में बोटिंग के लिए नापतौल करते हुए भौतिक निरीक्षण किया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur #श्योपुर

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 28, 2026

नशामुक्त भारत अभियान सप्ताह अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
  -----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में 26 जून अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में नशामुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान थीम पर 17 जून से 26 जून तक नशामुक्त भारत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम जाटखेडा में नशामुक्ति के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्योपुर द्वारा अशा. स्वयंसेवी संस्था जय मारूति नशामुक्ति केन्द्र, गणराज सेवा समिति, ब्रह्माकुमारीज श्योपुर के सहयोग से मद्यपान, मादक पदार्थ एवं उनके दृव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को अवगत कराकर उनमें जागरूकता लाने हेतु नशा मुक्ति अभियान चालाया जाकर, नशा ना करने की शपथ दिलाई गई। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

नशामुक्त भारत अभियान सप्ताह अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित ----- #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में 26 जून अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में नशामुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान थीम पर 17 जून से 26 जून तक नशामुक्त भारत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्राम जाटखेडा में नशामुक्ति के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्योपुर द्वारा अशा. स्वयंसेवी संस्था जय मारूति नशामुक्ति केन्द्र, गणराज सेवा समिति, ब्रह्माकुमारीज श्योपुर के सहयोग से मद्यपान, मादक पदार्थ एवं उनके दृव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को अवगत कराकर उनमें जागरूकता लाने हेतु नशा मुक्ति अभियान चालाया जाकर, नशा ना करने की शपथ दिलाई गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 26, 2026

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने किया 200 करोड़ रुपये से अधिक पेंशन राशि का अंतरण
श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राही हुए लाभान्वित
------
#श्योपुर-/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 203.56 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के बीच आपदा संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आग, हीटवेव (लू) एवं आकाशीय बिजली से बचाव के संबंध में ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राहियों को विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं में राशि प्राप्त हुई।

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एनआईसी कक्ष श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शशिकिरण इक्का सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राही मौजूद रहें। इस दौरान सिंगल क्लिक कार्यक्रम की वेबकास्टिंग एनआईसी कक्ष में लाइव की गई। 

श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राही हुए लाभान्वित

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा उक्त कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत प्रदेश के 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों को 203.56 करोड रूपये से अधिक की राशि उनके बैंक खातो में ट्रांसफर की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राहियों को पेंशन राशि प्राप्त हुई। श्योपुर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत कन्या अभिभावक पेंशन योजना में 325, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता अंतर्गत 992, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में 03, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना में 12 हजार 749, मानसिक दिव्यांग एवं बहु दिव्यांग आर्थिक सहायता अंतर्गत 451, सामाजिक सुरक्षा दिव्यांग पेंशन अंतर्गत 4 हजार 63, परित्याक्ता पेंशन अंतर्गत 145 एवं सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन अतंर्गत 2 हजार 806 हितग्राहियों को लाभ प्राप्त हुआ। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने किया 200 करोड़ रुपये से अधिक पेंशन राशि का अंतरण श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राही हुए लाभान्वित ------ #श्योपुर-/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज मंत्रालय से सिंगल क्लिक के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 203.56 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के बीच आपदा संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आग, हीटवेव (लू) एवं आकाशीय बिजली से बचाव के संबंध में ब्रेल लिपि में प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राहियों को विभिन्न सामाजिक पेंशन योजनाओं में राशि प्राप्त हुई। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में एनआईसी कक्ष श्योपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती शशिकिरण इक्का सहित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राही मौजूद रहें। इस दौरान सिंगल क्लिक कार्यक्रम की वेबकास्टिंग एनआईसी कक्ष में लाइव की गई। श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राही हुए लाभान्वित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा उक्त कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत प्रदेश के 33.92 लाख से अधिक हितग्राहियों को 203.56 करोड रूपये से अधिक की राशि उनके बैंक खातो में ट्रांसफर की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले के 21 हजार 534 हितग्राहियों को पेंशन राशि प्राप्त हुई। श्योपुर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत कन्या अभिभावक पेंशन योजना में 325, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता अंतर्गत 992, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना में 03, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना में 12 हजार 749, मानसिक दिव्यांग एवं बहु दिव्यांग आर्थिक सहायता अंतर्गत 451, सामाजिक सुरक्षा दिव्यांग पेंशन अंतर्गत 4 हजार 63, परित्याक्ता पेंशन अंतर्गत 145 एवं सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन अतंर्गत 2 हजार 806 हितग्राहियों को लाभ प्राप्त हुआ। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

नशामुक्त भारत अभियान सप्ताह अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित
 ------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में 26 जून अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में नशामुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान थीम पर 17 जून से 26 जून तक नशामुक्त भारत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सेमल्दा, मयापुर, ढेगदा के स्कूलों में नशामुक्ति के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।

 सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्योपुर द्वारा अशा. स्वयंसेवी संस्था जय मारूति नशामुक्ति केन्द्र के सहयोग से मद्यपान, मादक पदार्थ एवं उनके दृव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को अवगत कराकर उनमें जागरूकता लाने हेतु नशा मुक्ति अभियान चालाया जाकर, नशा ना करने की शपथ दिलाई गई। 
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

नशामुक्त भारत अभियान सप्ताह अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित ------ #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में 26 जून अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के उपलक्ष्य में नशामुक्त भारत अभियान- विकसित भारत की पहचान थीम पर 17 जून से 26 जून तक नशामुक्त भारत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सेमल्दा, मयापुर, ढेगदा के स्कूलों में नशामुक्ति के प्रति जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्योपुर द्वारा अशा. स्वयंसेवी संस्था जय मारूति नशामुक्ति केन्द्र के सहयोग से मद्यपान, मादक पदार्थ एवं उनके दृव्यों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों से युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को अवगत कराकर उनमें जागरूकता लाने हेतु नशा मुक्ति अभियान चालाया जाकर, नशा ना करने की शपथ दिलाई गई। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026