कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर तीसरे दिन भी भीषण जाम, एंबुलेंस ने डिवाइडर पार कर निकली
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर जाम का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार दोपहर हरिपुर के समीप भीषण जाम लगने से एंबुलेंस सहित अन्य छोटी गाड़ियां भी फंस गईं। स्थिति ऐसी हो गई कि एंबुलेंस को जाम से निकालने के लिए ग्रामीणों की मदद से डिवाइडर पार कराया गया। दोपहर करीब 2 बजे पब्लिक एप की टीम जब फोरलेन से गुजर रही थी तब हरिपुर के पास वाहनों की लंबी कतार लगी थी।