सैदपुर: बाइक को टक्कर मार खेत में पलटी तेज रफ्तार पिकअप, हेलमेट न होने से बड़े भाई के सामने छोटे की हुई मौत, चालक फरार
सादात थानाक्षेत्र के आतमपुर छपरा गाँव के निकट गुरुवार को बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर में डढ़वल गाँव के झोरियां मौजा निवासी 22 वर्षीय नीरज तिवारी पुत्र हीरालाल तिवारी की हृदयविदारक मृत्यु हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई बुरी तरह घायल हो गया। इस बीच टक्कर होते ही पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई।