गायघाट: रामनगर चौक पर अंतरराष्ट्रीय सनातन वाहिनी का प्रदर्शन, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के रामनगर चौक पर अंतरराष्ट्रीय सनातन वाहिनी के तत्वाधान में रविवार शाम करीब 4 बजे में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मो युनुस का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेता प्रणय कुमार सिंह उर्फ प्राणु के नेतृत्व में मुस्लिम आंतकवाद के विरुद्ध नारेबाजी भी किया गया।