गायघाट: बरुआरी गांव में मिला एक अज्ञात बालक, पुलिस ने शुरू की बालक के परिजनों की तलाश
मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरुआरी गांव में भटकते हुए एक अज्ञात बालक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है। थाना अध्यक्ष साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे में एक बालक बरुआरी गांव में भटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर थाना पहुंची। जहां अपने अभिरक्षा में बालक को रखा गया है।