गायघाट: रौना गांव में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई, तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के रौना गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सुशासन दिवस के रूप में किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने की।