मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के सियारी पुल के समीप एक ऑटो से जब्त किया गया 332 लीटर विदेशी शराब मामले में पुलिस ने मुख्य कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसे शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी का पहचान बोचहां थाना क्षेत्र के बेनीपुर गांव निवासी हरेंद्र राय का पुत्र उदय कुमार बताया गया है।