अतर्रा: अतर्रा पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर को गिरफ्तार किया, तमंचा व नकदी बरामद
Atarra, Banda | Apr 14, 2026 गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शम्भू पुत्र रामचन्द्र निवासी चिल्ला माफी, थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट (हाल पता—चमरा मंडी, कर्वी) के रूप में हुई है। आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर चित्रकूट और बांदा जनपद में चोरी, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट समेत करीब 16 मुकदमे दर्ज हैं। उसने कई थाना क्षेत्रों में चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दिया था।