गया टाउन सीडी ब्लॉक: पितृपक्ष मेला 2026 के आधिकारिक लोगो निर्माण प्रतियोगिता के टॉप–10 प्रतिभागियों को डीएम ने किया सम्मानित
पितृपक्ष मेला-2026 के आधिकारिक लोगो निर्माण प्रतियोगिता के टॉप-10 प्रतिभागियों को गुरुवार की दोपहर 1 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम शशांक शुभंकर ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि पितृपक्ष मेला गया की आस्था और पहचान का प्रतीक है तथा स्थानीय प्रतिभाओं की सहभागिता से लोगो का निर्माण गर्व की बात है।