मोहड़ा: पुणे में ट्रक चालक की अचानक मौत, गांव में शोक की लहर
Muhra, Gaya | Apr 28, 2026 मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के अरई बेलदारी गांव निवासी ट्रक चालक पिन्टू चौहान की महाराष्ट्र के पुणे में अचानक मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वह सुनील चौहान के पुत्र थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिन्टू चौहान पिछले चार वर्षों से घर से बाहर रहकर ट्रक चलाने का कार्य कर रहे थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।