गोरखपुर में दर्दनाक हादसा.......?
उरुवा क्षेत्र में बस का इंतजार कर रहे परिवार को एक तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी,जिससे विनय पाण्डेय के 2 साल के बेटे देवांश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुनीता की 4 महीने की बेटी तृषा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा अमोढा निवासी श्रवण सिंह भी घायल हुए हैं।विनय पाण्डेय अपनी पत्नी श्वेता और बेटे देवांश के साथ डॉक्टर को दिखाने गोरखपुर जा रहे थे। उनके साथ उनकी बहन पुनीता और उनकी 4 माह की बेटी भी थीं।टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ऑटो चालक वाहन समेत सिकरीगंज की तरफ फरार हो गया। सूचना मिलते ही उरुवा थाना प्रभारी श्याम देव चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर फरार ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है
#Gorakhpur
#SNewsLive