सावधान सावधान........?
बैंक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान बरकरार रखा है। बातचीत से समाधान नहीं निकलने के बाद बैंक यूनियनों ने निर्धारित तिथियों पर हड़ताल जारी रखने की बात कही है।बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग कार्य और शनिवार-रविवार को अवकाश की व्यवस्था लागू करने की मांग की जा रही है। यह मांग 2024 के वेतन समझौते के बाद से लंबित बताई जा रही है। इसके अलावा यूनियनों की ओर से परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए हैं। सरकार की ओर से PLI योजना को फिलहाल स्थगित रखने की जानकारी दी गई है,जबकि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को लेकर अभी सहमति नहीं बन सकी है। हड़ताल का असर बैंक ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार के बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल होने के कारण बैंक शाखाओं की नियमित सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित रहने की आशंका है।ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खोलने का निर्णय लिया गया है। हालांकि,हड़ताल के दौरान शाखाओं में नकद लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और अन्य काउंटर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वहीं ATM,UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है, हालांकि सेवाओं की उपलब्धता संबंधित बैंक की व्यवस्था पर निर्भर करेगी। खास बात: 30 सितंबर को बैंकों का छमाही वित्तीय समापन भी होता है। ऐसे में तीन दिवसीय हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाओं पर असर को लेकर ग्राहकों और कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है
#Gorakhpur
#SNewsLive
#Gorakhpurbankoffbadauda