अटेर: बरोही पुलिस ने किया गैंग का पर्दाफाश, किराये की कार को फर्जी दस्तावेजों से बेचकर GPS से करते थे चोरी
Ater, Bhind | Aug 2, 2026 भिण्ड। बरोही थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में चार पहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई वैगनआर कार, फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड और 30 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी का बेहद शातिर तरीका अपनाने का खुलासा किया है।