मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर बाईपास अब बनेगा टू-लेन, महाकुंभ से पहले शुरू होगा निर्माण
मुंगराबादशाहपुर बाईपास अब बनेगा टू-लेनः महाकुंभ से पहले शुरू होगा निर्माण, पहले फोर लेन बनना था जौनपुर और प्रयागराज को जोड़ने वाले मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर में जाम की समस्या का समाधान करने के लिए प्रस्तावित बाईपास अब फोरलेन की जगह टू-लेन बनाया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।