घोड़ाडोंगरी: छोटा महादेव भोपाली में सावन के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, पुलिस बल रहा तैनात
रानीपुर थाने के छोटा महादेव भोपाली में सावन के दूसरे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर शिखर मंदिर में पूजा अर्चना की। वहीं श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। पहाड़ी में आई दरारों के चलते पुलिस बल द्वारा श्रद्धालुओं को शिखर मंदिर के गुफा में अधिक संख्या में ना जाने की समझाईश दी।