घोड़ाडोंगरी: डूल्हारा गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
डूल्हारा गांव में सोमवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डूल्हारा गांव में रामकिशोर उइके को घर में तार पर कपड़ा डालने के दौरान करंट लग गया।परिजनों से घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।