बांका: गेरुआ गांव में घरेलू विवाद के बाद ससुराल वालों ने महिला के साथ की मारपीट, महिला अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Nov 26, 2024 गेरुआ गांव में सोमवार की रात करीब 9 बजे घरेलू विवाद को लेकर सुसराल वालों ने महिला को मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मंगलवार को जख्मी के पिता ने महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। जख्मी पिता दीपनारायण यादव ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर ससुर बीरबल यादव, सास व नंनद रासो कुमारी ने उनकी बेटी के साथ मारपीट किया।