आरा के कई इलाकों में सर्किल रेट में भारी बढ़ोतरी, जमीन खरीदना होगा महंगा। भोजपुर जिले में जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिए बड़ी खबर है. आरा शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में जमीन का सर्किल रेट करीब 100 प्रतिशत या उससे अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में निबंधन कार्यालय की ओर से भी लोगों से अपील की जा रही है कि अप्रैल से पहले रजिस्ट्री कराए।