गुना नगर: भोपाल ट्रेनिंग कैंप में नहीं पहुंची गुना नगर पालिका सीएमओ, नगरीय प्रशासन विभाग कमिश्नर ने 2 दिन में मांगा जवाब
नगरीय प्रशासन विभाग की भोपाल में 16,17 अप्रैल को शहरी नियोजन विकास एवं सुधार विषय पर हुई ट्रेनिंग कैंप में गुना नगर पालिका प्रभारी सीएमओ और डिप्टी कलेक्टर मंजूषा खत्री नहीं पहुंची। नगरीय प्रशासन विभाग कमिश्नर संकेत भोड़वे ने नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। 30 अप्रैल को सामने आए नोटिस में CMO नोटिस मिलते ही भोपाल पहुंची है अपना स्पष्टीकरण रख सकती है।