पीरो: पुलिस ने प्रीतमपुर गांव से मारपीट और आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Piro, Bhojpur | May 23, 2025 पीरो अनुमंडल क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव से पुलिस ने मारपीट व आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के द्वारा गुरुवार की शाम 5:00 बजे के करीब बताया गया कि चरपोखरी थाना कांड संख्या 277/24 के फरार आरोपी को चरपोखरी थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव निवासी जयराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।