अजमेर: गेगल में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, छाया मातम
Ajmer, Ajmer | Aug 5, 2026 बुधवार को सुबह 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार 🚨 गेगल में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने कांवड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत सावन के पावन महीने में पुष्कर से कांवड़ लेकर किशनगढ़ लौट रहे तीन दोस्तों को गेगल के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप समेत एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।a