तरबगंज: कोटिया चौराहे पर बोलेरो सवार हमलावरों ने 20 हजार और मोबाइल लूटे, दुकानदार को पीटा
गोंडा के कोटिया चौराहे पर बोलेरो से आए छह से अधिक हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की, दुकानदार सोमनाथ जायसवाल को पीटा और लगभग 20,000 रुपये व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस जांच कर रही है।