जगदलपुर: सेवा पखवाड़े में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में वाकथान का आयोजन किया गया
रजत जयंती वर्ष और स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार सुबह 9 बजे दंतेश्वरी मंदिर परिसर से स्वच्छ वाकथान का आयोजन किया गया। वाकथान मिताली चौक एवं गोलबाजार चौक से होते हुए पुनः दंतेश्वरी मंदिर के सामने संपन्न हुआ।वहीं दंतेश्वरी मंदिर परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। दंतेश्वरी मंदिर के सामने से सफाई अभियान की शुरुआत की गई।