घोरावल: सोनभद्र में 54 बीघा जमीन विवाद पर भड़का गांव, 180 ग्रामीण पहुंचे डीएम कार्यालय, फर्जी रजिस्ट्री की जांच की मांग
सोनभद्र के घोरावल तहसील स्थित महोखर गांव में 54 बीघा भूमि विवाद एक बार फिर गरमा गया। बुधवार को करीब 180 ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और सामूहिक ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि वर्षों पुराने न्यायिक और प्रशासनिक आदेशों का आज तक पालन नहीं हुआ। ग्रामीणों ने वर्ष 2021 में हुई कथित फर्जी रजिस्ट्री और राजस्व अभिलेखों में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों