रूपवास: भरतपुर: भुसावर के पास लोक परिवहन बस का शीशा टूटा, सभी यात्री सुरक्षित
भरतपुर के बयाना से जयपुर जा रही लोक परिवहन बस का भुसावर के पास अचानक सामने का शीशा टूट गया। घटना से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। अचानक हुए इस हादसे से यात्री घबरा गए। हालांकि बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है।