चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के शीतला मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई, स्वर्ण जयंती महोत्सव पर भी चर्चा
चक्रधरपुर स्थित शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाएगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में समिति अध्यक्ष संजय पासवान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।