मुरैना: मुरैना गांव में मरघट की सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन
Morena, Morena | Jan 10, 2025 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुरैना गांव में वार्ड 6 में मरघट की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, जिसकी शिकायत के लिए कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई जिसके बाद भीम आर्मी, समाजवादी पार्टी और सीपीएम ने रेस्ट हाउस से रैली निकाल कर कलेक्टट में ज्ञापन सोपा है।