मुरैना: सांक नदी के पास कंटेनर अनियंत्रित होकर ट्रक में घुसा, दो लोग घायल
Morena, Morena | Jan 10, 2025 नूराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर सांक नदी के पास कंटेनर चालक अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसा, जिसमें कंटेनर में सवार दो लोग घायल हो गए ,जिनको एंबुलेंस चालक की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया है ।बताया जाता है कि ग्वालियर की तरफ जा रहे थे तभी हादसा हो गया।