मुरैना: NH-44 पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आरटीओ का अभियान, 107 वाहनों पर लगाए गए रेडियम टेप
Morena, Morena | Jan 10, 2025 मुरैना कलेक्टर व एसपी के निर्देशन में मुरैना आरटीओ श्रीमती अर्चना परिहार के द्वारा नेशनल हाईवे 44 पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते आज शुक्रवार को करीब 107 वाहनों पर रेडियम लगाए गए हैं ।इस कार्रवाई में मुरैना आरटीओ व एनएचआई की टीम मौके पर मौजूद रही।