मुरैना: सुमावली में तेल मिल से 6 सरसों की बोरी चोरी, व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का किया घेराव
Morena, Morena | Jan 10, 2025 सुमावली कस्बे में तेल मिल से अज्ञात चोरों के द्वारा करीब 6 बोरी चोरी कर ली गई लेकिन पुलिस के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया, जिस कारण गुस्साएं व्यापारियों ने सुमावली कस्बे को बंद कर दिया और थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे, इसके बाद थाना प्रभारी के द्वारा एफआईआर दर्ज की गई और चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया गया।