कटनी नगर: बाकल पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, झारखंड के 3 आरोपी दबोचे
बाकल पुलिस ने एक शातिर चोर गिरोह का खुलासा किया है, जो भीड़भाड़ वाले बाजारों में मोबाइल चोरी कर लोगों के बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा लेते थे। पुलिस ने झारखंड के रहने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस कंट्रोल रूम में आज सोमवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पूरे मामले का खुलासा किया।