चानन: किऊल थाना पुलिस ने वाहन जांच में शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
किऊल थाना पुलिस ने किऊल स्टेशन टिकट काउंटर के पास वाहन जांच के दौरान 1.5 लीटर महुआ शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.एएसआई अमलेश रजक के बयान पर कांड संख्या 38/26 दर्ज हुआ. गिरफ्तार आरोपितों में धर्मरायचक के रौशन कुमार और शाहकुंड निवासी सन्नी कुमार शामिल हैं. शनिवार अपराह्न 2:10 बजे किऊल थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.