अटेर: भगवासी गांव में मामूली बात पर युवक ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Ater, Bhind | Apr 17, 2026 भिंड के फूप थाना इलाके के भगवासी गांव में मामूली सी बात को लेकर आरोपी युवक ने फरियादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया जिस बात की शिकायत पीड़ित युवक ने आज शुक्रवार के रोज दोपहर 12:00 बजे फूप थाना पुलिस के पास जाकर दर्ज कराई शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है