राजनांदगांव: राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में अधिसूचना का प्रकाशन 28 मार्च को,नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल
राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में अधिसूचना का प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा,नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल रखी गई है।निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा का चुनाव होना है,जिसमें दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा में चुनाव होगा।जिसको लेकर अधिसूचना का प्रकाशन 28 मार्च को किया जाएगा।