हरियालो राजस्थान के तहत केविके फार्म पर पौधारोपण कार्यकम आयोजित।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़।कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौडगढ द्वारा 23 जुलाई को हरियालो राजस्थान एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र के बोजुन्दा फार्म पर किया गया। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलगुरू के निर्देशानुसार बायो फेसिंग को बढ़ावा देने एवं जंगली जानवरो से फसल की सुरक्षा हेतु फार्म की दीवार के किनारे 500 बास एवं 100 करौदे के पौधे लगाये गये। यह पहल हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारियों और कृषि महाविद्यालय गोगुंदा एवं बस्सी के रावे के 35 छात्रों के सहयोग से वृहत स्तर पर पौधारोपण किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलकी ने अपने उदबोधन में कहा कि पेड हमारे परम मित्र है और हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है क्योकि हमे शुद्ध हवा देते है मिटटी के कटाव एवं प्रदूषण को रोकते है। उन्होंने बताया कि कुलाधिपति के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रदेशभर में पौधे लगाए जा रहे हैं।
दीपा इन्दौरिया कार्यक्रम सहायक ने कहा कि अधाधुंध पेड़ पौधों की कटाई के कारण ऑक्सीजन की कमी हो रही है। प्रकृति को सरक्षित रखने, ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए पेड़ पौधों की कटाई बंद करे एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Jul 23, 2026