नूह: CIA पुलिस ने केएमपी एक्सप्रेस वे पर धूलावट के पास से ₹25 लाख की खैर की लकड़ियां पकड़ीं, 2 तस्कर गिरफ्तार
तावडू सीआईए प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम केएमपी एक्सप्रेसवे पर मौजूद थी। उसी समय उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की तरफ से एक आयशर कैंटर आ रहा है, जिसमें प्रतिबंधित खैर की कीमती लकडियां भरी हुई है। आरोपी लकड़ियों की तस्करी गाड़ी मालिक की मिलीभगत से कर रहे है।