स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त जतमई धाम का संकल्प
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जतमई माता मंदिर परिसर में विधायक श्री रोहित साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने वृक्षारोपण कर सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया।
विधायक श्री रोहित साहू ने रुद्राक्ष एवं कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने वटवृक्ष का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने की अपील की गई।
आइए, जनभागीदारी से जतमई धाम को स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।
#सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_मेरा_योगदान #स्वच्छता_अभियान #प्लास्टिक_मुक्त_जतमई #gariyaband
9 views | Gariaband, Chhattisgarh | Oct 10, 2026