चास: जनवरी 2027 तक शुरू हो जाएगा बोकारो मेडिकल कॉलेज: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी
Chas, Bokaro | Jul 7, 2026 बोकारो जिले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने परिसदन भवन में कहा कि जनवरी 2027 से पहले बोकारो मेडिकल कॉलेज शुरू कर दिया जाएगा। मंगलवार समय लगभग साढ़े 10 बजे बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के लिए स्टाफ और फैकल्टी की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में मेडिकल सीटों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।