आज दिनांक 11.07.2026 को लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील अन्तर्गत प्राप्त 30 अपील आवेदनों एवं सेवा शिकायत निवारण अन्तर्गत 01 अपील आवेदन पर जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा सुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान लोक प्राधिकार/सेवा प्राधिकार के रूप में निदेशक, डीआरडीए रोहतास, अनुमण्डल पदाधिकारी डिहरी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सासाराम, कार्यपालक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल सासाराम उपस्थित रहे। लोक प्राधिकार/सेवा प्राधिकार द्वारा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित किया गया। प्राप्त अनुपालन प्रतिवेदन के आलोक में सुनवाई की गई तथा उपस्थित पक्षों को विस्तार से सुना गया। सुनवाई के दौरान पिन्टु कुमार, विक्रमा तिवारी एवं संतोष तिवारी, शशि भूषण, हरिओम मिश्रा, उमाशंकर सिंह, छोटु साह, धनंजय कुमार मिश्र, बुधन राम, रंजन कुमार, लक्ष्य श्रीवास्तव, संतोष कुमार चौधरी, आरती देवी के शिकायतों का निराकरण करते हुए निष्पादित किया गया। शेष मामले में लोक प्राधिकार को निर्देश दिया गया कि अगली निर्धारित तिथि को अनुपालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहें। साथ हीं लोक प्राधिकार को परिवादों के निस्तारण हेतु कई निर्देश भी दिये गये।
#IPRD
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jul 11, 2026