आज दिनांक 11.07.2026 को रोहतास प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, तेलकप में महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास द्वारा 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, बाल विवाह निषेध, लैंगिक समानता, शिक्षा के महत्व तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास के जिला परियोजना प्रबंधक मोहम्मद शमीम अंसारी ने छात्राओं को बताया कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति है, जिसका प्रभाव बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं भविष्य पर पड़ता है। छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नम्बर 112 एवं 181 से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं के बीच जागरूकता संबंधी पुस्तिकाओं एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो युक्त डायरी एवं पेन तथा अल्पाहार का वितरण भी किया गया। छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बाल विवाह उन्मूलन एवं महिला सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
#IPRD
#sakhivarta
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jul 11, 2026