देवबंद: पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गांव बाबूपुर की ओर जाने वाले रास्ते से किया गिरफ्तार
बीते माह 17 जून को गांव बाबूपुर निवासी शुभम उर्फ अभिषेक पुत्र सहेंद्र ने थाना देवबन्द पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही कार्तिक उर्फ फग्गन पुत्र आजाद व बादल साहसी पुत्र मांगेराम द्वारा एक राय होकर उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।