देवबंद: थाना नागल पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रही एक आरोपी महिला को बस स्टैंड नर्सरी के पास से किया गिरफ्तार
1 मई 2024 को गांव भरतपुर निवासी एक व्यक्ति ने थाना नागल पुलिस को तहरीर देकर गांव सरसीना निवासी नीटू उर्फ सुरेंद्र पुत्र मदन व उसकी पत्नी मूर्ति पर अपनी पत्नी नीलम की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। शनिवार को थाना नागल पुलिस ने मामले में फरार चल रही आरोपी महिला मूर्ति पत्नी नीटू उर्फ सुरेंद्र को बस स्टैंड सरकारी नर्सरी के पास से गिरफ्तार कर लिया।