देवबंद: देवबंद पहुंचे कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय रॉय का हुआ जोरदार स्वागत
रविवार को देवबंद में पहुंचे कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि गंगोह के दो युवकों की छत्तीसगढ़ में मोब लिंचिंग के दौरान मौत हो गई थी। कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष मृतक के परिजनों से मिलने के लिए जा रहे थे।इसी दौरान रास्ते मे देवबंद पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।