देवबंद: देवबंद में एक विधवा महिला ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल कर दी आत्महत्या की धमकी
देवबंद में एक महिला का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला ने अपने ससुरालियों के ऊपर मारपीट कर घर से चार बच्चों के साथ निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने वीडियो में न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। मामला देवबंद के देवीकुंड का है। यहां की रहने वाली रजनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।