देवबंद: थाना नागल पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को भाटखेड़ी रोड से किया गिरफ्तार, चोरी की 6 मोटरसाइकिल हुई बरामद
थाना नागल पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशान दही पर पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद की है।आरोपियों की पहचान समीर पुत्र खुशनसीब निवासी दयानंद स्कूल के पीछे कस्बा व थाना नागल व सुहेल उर्फ सोहल पुत्र रमन्नक अली निवासी गांव भनेड़ा खास थाना देवबंद के रूप में हुई।