रफीगंज: प्रखंड परिसर में लगे सहयोग शिविर का विधायक ने किया निरीक्षण, शिविर में 22 विभागों के स्टाल लगे
“विकसित भारत समृद्ध बिहार” अभियान के तहत रफीगंज प्रखंड परिसर के बहुद्देश्यीय भवन एवं सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार 2PM में शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 22 काउंटर लगाए गए, जहां आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक प्रमोद सिंह ने सभी काउण्टर पर घुम- घुसकर निरीक्षण किया और आवेदनो की समीक्षा किया।