जेवर: यमुना एक्सप्रेस वे पर दो तेज रफ्तार कारों में अनियंत्रित होकर हुई टक्कर, चालक समेत चार लोग गंभीर घायल
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब दो तेज रफ्तार कारों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण दुर्घटना में कार चालक समेत चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार तेज रफ्तार होने के कारण गंभीर हादसा हुआ है।