बल्देवगढ़: कैलपुरा गांव में मछली बाजार के लिए जगह चिन्हित कराने रैकवार समाज के लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलपुरा में मछली बाजार के लिए जगह चिन्हित कराने रैकवार समाज के लोगों ने SDM विजय कुमार सेन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि,मछली बेचने के लिए गांव में जगह चिन्हित नहीं है।जिस कारण से वह मछली का विक्रय नहीं कर पा रहे हैं।उक्त स्थिति को देखते हुए SDM के द्वारा जगह चिन्हित करने जनपद सीईओ को निर्देशित किया है।